खुशी कक्कड़ व शेरा लोहार ने सुरों से जीता दिल

पाकुड़ में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या में भोजपुरी सुपरस्टार खुशी कक्कड़ और गायक शेरा लोहार ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन पत्थर व्यवसायी लुत्फुल हक, जिप उपाध्यक्ष अशोक भगत सहित अन्य ने किया। लुत्फुल हक को उनके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया। खुशी कक्कड़ के हिट गीत "बम लागतारा " ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया, जबकि शेरा लोहार की आवाज़ ने सभी का मन मोह लिया। साथ ही, गायक सुरभी सिंह और भास्कर मिश्रा ने भी मनोरंजन किया। एंकर संजय मिश्रा की कॉमेडी और मिमिक्री को भी खूब सराहा गया। हजारों दर्शकों ने इस कार्यक्रम का आनंद लिया, जिसमें समिति के कई सदस्यों ने सफलता में योगदान दिया।

संवाददाता, पाकुड़. सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा शनिवार को डाकबंगला परिसर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भोजपुरी की सुपरस्टार सिंगर खुशी कक्कड़ एवं शेरा लोहार ने शिरकत की. कार्यक्रम का उद्घाटन पत्थर व्यवसायी एवं समाजसेवी लुत्फुल हक, जिप उपाध्यक्ष अशोक भगत, नारायण भगत, खुदीराम साहा, राहुल सिन्हा, शिक्षक धनंजय रविदास, रवींद्र भगत और अध्यक्ष दीपक साहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम में समाजसेवी लुत्फुल हक को समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शाल ओढ़ाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इसके बाद कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम में खुशी कक्कड़ को देखने के लिए दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में लोग उमड़े. खुशी ने अपने हिट गीत “बम लागतारा ” में लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया. वहीं, गोरखपुर के मशहूर सिंगर शेरा लोहार ने अपनी सुरम्य आवाज से समा बांध दिया. इसके अतिरीक्त, गायक सुरभी सिंह एवं भास्कर मिश्रा ने भी लोगों को खूब झूमाया. एंकर संजय मिश्रा की मिमिक्री और कॉमेडी को भी दर्शकों ने बहुत पसंद किया. हजारों की संख्या में आये दर्शकों ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के रविंद्र भगत, वरुण रजक, जयकिशन भगत, लड्डू भगत, मुन्ना साह, अमित आर्य, राजीव पंडित, राजकुमार भगत, सुनील दे, अमित सिन्हा, संजय साह, राधेश्याम रविदास आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >