प्रतिनिधि, हिरणपुर. कमलघाटी पंचायत भवन के समीप गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रखंड इकाई के विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रखंड कमेटी का विस्तार कर नवचयनित सदस्यों काे सम्मानित किया गया. झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम की उपस्थिति में सर्वसम्मति से महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष पद पर कर्मिला टुडू, सचिव पद पर कारोलीना किस्कू, उपाध्यक्ष पद पर विनीता किस्कू, सलोनी मुर्मु, सूरुज तुरी तथा कोषाध्यक्ष पद पर एनीमा टुडू का चयन किया गया. इसी तरह युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए बाली मरांडी और सचिव पद के लिए कुदुस अंसारी का चयन किया गया. वहीं, संजय हांसदा एवं सुमन किस्कू को उपाध्यक्ष चुना गया. अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए मोइनुद्दीन अंसारी, प्रखंड सचिव पद के लिए नजरुल इस्लाम का चयन किया गया. उपाध्यक्ष पदों के लिए अविनाश हेंब्रम, वसीर मोमिन तथा मो अली को चुना गया. सभी नवनीत सदस्यों का स्वागत फूल माला पहनाकर जिला अध्यक्ष ने किया. बैठक के बाद जिलाध्यक्ष ने सभी से पार्टी के हित में काम करने का आग्रह किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
