सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में आस्था का सैलाब, गंगाजल लेकर पहुंचे हजारों कांवरिया

सावन की दूसरी सोमवारी पर महेशपुर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बूढ़ा बाबा महेश्वर नाथ, नागेश्वर नाथ और थाना स्थित शिव मंदिर में विधि-विधान से जलाभिषेक किया गया। पश्चिम बंगाल के जंगीपुर से गंगाजल लेकर हजारों कांवरिया पहुंचे। मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों से गूंजता रहा। भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की।

पाकुड़: सावन की दूसरी सोमवारी पर महेशपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह होते ही श्रद्धालु स्नान कर मुख्यालय स्थित बूढ़ा बाबा महेश्वर नाथ शिव मंदिर, ग्वालपाड़ा स्थित नागेश्वर नाथ शिव मंदिर और थाना परिसर स्थित शिव मंदिर पहुंचने लगे.

श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया. इस दौरान भक्तों ने सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की.

गंगाजल लेकर पहुंचे हजारों कांवरिया

पश्चिम बंगाल के जंगीपुर स्थित गंगा घाट से गंगाजल लेकर क्षेत्र के हजारों कांवरिया भी बाबा मंदिर पहुंचे. कांवरियों ने श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान शिव को गंगाजल अर्पित कर पूजा-अर्चना की.

सोमवारी को लेकर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ और कांवरियों की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा. मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >