जेपीएससी परीक्षा आज, 5700 परीक्षार्थी होंगे शामिल

पाकुड़. झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (जेपीएससी) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को होगी.

प्रतिनिधि, पाकुड़. झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (जेपीएससी) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को होगी. इसे कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन सतर्क है. एसडीओ साइमन मरांडी व अंचल अधिकारी कुमार अरविंद बेदिया ने शनिवार को शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान विधि-व्यवस्था, परीक्षार्थियों के लिए सुविधां, बैठने की व्यवस्था एवं प्रश्नपत्र की गोपनीयता का जायजा लिया. दोनों ने आपसी समन्वय बनाकर परीक्षा निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया. सीओ ने बताया कि परीक्षा में करीब 5700 परीक्षार्थी शामिल होंगे. जिले में कुल 15 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी. परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक निर्धारित है. बताया कि परीक्षा संचालन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >