अधिकारियों को डीसी ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

जनता दरबार में जमीन विवाद, शिक्षा विभाग से संबंधित मामले, अबुआ आवास योजना, नगर परिषद से जुड़ी शिकायतें और कब्रिस्तान घेराबंदी सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दे प्रमुख रूप से सामने आए.

पाकुड़ नगर. जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और निष्पादन को लेकर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. जनता दरबार में जमीन विवाद, शिक्षा विभाग से संबंधित मामले, अबुआ आवास योजना, नगर परिषद से जुड़ी शिकायतें और कब्रिस्तान घेराबंदी सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दे प्रमुख रूप से सामने आए. उपायुक्त ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों की जांच कराते हुए शीघ्र ही समाधान सुनिश्चित किया जाएगा. उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का भौतिक सत्यापन कर एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >