जल सहिया ने जल की गुणवत्ता की दी जानकारी

जल सहिया रुक्मिणी देवी ने ग्रामीणों को जल की गुणवत्ता के साथ-साथ इस पर आने वाले संकट से निपटने के बारे में जानकारी दी.

महेशपुर. शहरग्राम गांव में मंगलवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया. जल सहिया रुक्मिणी देवी ने ग्रामीणों को जल की गुणवत्ता के साथ-साथ इस पर आने वाले संकट से निपटने के बारे में जानकारी दी. साथ ही जल सुरक्षा योजना को लेकर बैठक भी की. बैठक में बताया गया कि पेयजल स्रोतों के जैविक प्रदूषण के जोखिम का आकलन करने के लिए प्रत्येक वर्ष दो बार मानसून से पहले और मानसून के बाद स्वच्छता सर्वेक्षण किया जाता है. पेयजल स्रोतों में विभिन्न तरह के आकलन के पश्चात समेकित प्रतिवेदन कार्यालय को समर्पित किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >