बैठक में तीन अप्रैल को वॉलीबॉल दिवस मनाने का लिया निर्णय

पाकुड़ नगर. जिला वॉलीबॉल संघ की बैठक सचिव हिसाबी राय की अध्यक्षता में रेलवे मैदान में हुई.

पाकुड़ नगर. जिला वॉलीबॉल संघ की बैठक सचिव हिसाबी राय की अध्यक्षता में रेलवे मैदान में हुई. बैठक में संघ के मार्गदर्शक संजय कुमार ओझा, अनिकेत गोस्वामी, प्रशिक्षक उजय राय, मुन्ना रविदास, संजय कुमार राय, निर्भय कुमार ��िंह, रतुल दे सहित कई खिलाड़ियों ने भाग लिया. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया वॉलीबॉल के भीष्म पितामह एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक शेखर बोस की जयंती वॉलीबॉल दिवस के रूप में मनायी जायेगी. इस अवसर पर 3 अप्रैल को रेलवे मैदान में विभिन्न आयु वर्ग के लिए वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा, जिसमें कुल दस टीमें हिस्सा लेंगी. वरिष्ठ एवं युवा वॉलीबॉल खिलाड़ियों के बीच प्रेरणादायी मैच भी खेला जायेगा. इसमें जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी अपने कनिष्ठ खिलाड़ियों के साथ मैत्री मैच खेलेंगे. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष संपा साहा उपस्थित रहेंगी. विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला खेल एवं पर्यटन पदाधिकारी राहुल कुमार, स्टेशन प्रबंधक लखीराम हेंब्रम, अखिलेश कुमार चौबे एवं ओलंपिक संघ के सचिव रणवीर सिंह मौजूद रहेंगे. बैठक में आशीष कुमार, कृष्ण घोष, कबीर सरकार, अमन कुमार, रोशन भगत, आर्यन कुमार, शुभम पंडित, कपिल रजक, अंजनी मिश्रा, कृष्णा सूरज पंडित, इंद्रजीत कर्मकार, रोशन सरदार, प्रतुल दे, कन्हैया भगत, आकाश सहाना, राजवीर भगत, प्रीतम कुमार, रोहित घोष, जीत सरदार, अभिनव ओझा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >