इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों ने चोर लोगों के लिए किया रक्तदान

पाकुड़ नगर. इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है. चार जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान कर उनकी जान बचायी.

पाकुड़ नगर. इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है. चार जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान कर उनकी जान बचायी. बंगाल के मुर्शिदाबाद स्थित सदर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, जंगीपुर में भर्ती आदित्यनगर निवासी 20 वर्षीय सलमा खातून का हीमोग्लोबिन स्तर गिरकर मात्र 2.3 हो गया था. उन्हें तुरंत एबी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी. इसी तरह सोनाजोड़ी के सदर अस्पताल में भर्ती 18 वर्षीय तुर्जाउन खातून को हीमोग्लोबिन की समस्या के चलते ओ पॉजिटिव रक्त की जरूरत पड़ी. वहीं कोटालपोखर निवासी नमिता साहा को भी एबी पॉजिटिव रक्त की जरूरत पड़ी, जबकि काकोरबोना के बुजुर्ग जामु शेख के लिए बी पॉजिटिव रक्त आवश्यक थी. मरीजों के परिजनों ने इंसानियत फाउंडेशन के सचिव बानिज शेख से संपर्क किया. उन्होंने तत्परता दिखाते हुए संगठन के ग्रुप में सूचना साझा की. सूचना मिलते ही फाउंडेशन के चार सदस्य जेकर अली, रमन सिंह, अकमल शेख व सोहिदुल शेख ने रक्तदान कर मरीजों की मदद की. इंसानियत फाउंडेशन के सलाहकार परवेज आलम ने कहा कि हमारी टीम हर समय जरूरतमंद मरीजों के साथ खड़ी है. हमारा प्रयास है कि रक्त की कमी से किसी भी मरीज को परेशानी न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >