पाकुड़िया. प्रखंड सभागार पाकुड़िया में गुरुवार को प्रखंड के सभी जविप्र दुकानदारों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें स्मार्ट पीडीएस के तहत खाद्यान्न वितरण, ई-पॉस मशीन में नये सॉफ्टवेयर के प्रयोग के बारे में जानकारी दी गयी. अध्यक्षता प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी त्रिदीप शील ने की. प्रशिक्षक सनी कुमार दास, कंचन यादव, सीमोन हांसदा ने जविप्र के दुकानदारों को प्रशिक्षण दिया. मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी त्रिदीप शील ने सभी जविप्र दुकानदारों को बताया कि स्मार्ट पीडीएस के तहत सितंबर माह से एनएफएसए मद से खदान का वितरण किया जाना है. इसके आलोक में नए सॉफ्टवेयर के उपयोग से यूजर इंटरफेस परिवर्तित होगा. वहीं प्रशिक्षकों ने उपस्थित डीलरों को प्रोजेक्टर के माध्यम से एवं ई पॉस मशीन एक-एक बिंदुओं को दिखाया. खाद्यान्न वितरण को लेकर प्रशिक्षण दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
