बीएलओ, पर्यवेक्षकों को नजरी नक्शा और दस्तावेज तैयार करने की दी जानकारी

नजरी नक्शा और दस्तावेज तैयार करने की दी जानकारी

प्रतिनिधि, पाकुड़िया. सोमवार को प्रखंड सभागार पाकुड़िया में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों की बैठक हुई. बीपीआरओ त्रिदीप शील ने निर्वाचन आयोग के नियमों और शर्तों की जानकारी देते हुए मतदान केंद्र के लिए नजरी नक्शा तैयार करने, मतदाता पहचान पत्र और मतदाता सूची बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने प्रपत्र 6, 7 और 8 भरने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी और नजरी नक्शा तैयार करने में सावधानी बरतने के निर्देश दिये. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ और पर्यवेक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >