रोजगार दिवस पर लोगों को योजनाओं की दी गयी जानकारी

प्रखंड के सभी 18 पंचायत भवनों में गुरुवार को रोजगार दिवस मनाया गया.

पाकुड़िया. प्रखंड के सभी 18 पंचायत भवनों में गुरुवार को रोजगार दिवस मनाया गया. पाकुड़िया, खजूरडंगाल, बोननोग्राम, बीचपहाड़ी, गणपुरा, बनियापसार, बसंतपुर, डोमनगडिया, बड़ा सिंहपुर समेत अन्य पंचायतों में रोजगार दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ. पाकुड़िया पंचायत की मुखिया अनीता सोरेन ने पंचायत कार्यालय पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिलाया. उन्होंने उपस्थित लोगों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें मनरेगा जॉब कार्ड के पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास निर्माण योजना आदि शामिल हैं. मौके पर सभी पंचायत भवनों में ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत मुखिया, ग्रामीण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >