शिविर में साइबर ठगी से बचाव की दी गयी जानकारी

पाकुड़िया. पंचायत कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक की ओर से जन सुरक्षा जागरुकता शिविर लगाया गया.

पाकुड़िया. पंचायत कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक की ओर से जन सुरक्षा जागरुकता शिविर लगाया गया. एफएलसी को-ऑर्डिनेटर विनोद कुमार व साथी संस्था के काजल कुमार ने ई-केवाईसी, सुरक्षित वित्तीय लेन-देन, एसबीआइ बैंकिंग सुविधाएं व बीमा योजनाओं की जानकारी दी. साथ ही साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताये. मोबाइल का उपयोग करते समय सतर्क रहने की अपील की. मौके पर बैंक सखी कृष्णा देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >