उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव पाकुड़ में करेंगे झंडोत्तोलन : डीसी

पाकुड़ नगर. गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की.

पाकुड़ नगर. गणतंत्र दिवस आयोजन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की. इसके माध्यम से सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की. उपायुक्त कहा कि सभी तैयारियां समय पर पूर्ण हो. किसी भी स्तर पर कोई चूक न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए. उपायुक्त ने जानकारी दी कि 26 जनवरी को झंडोत्तोलन श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास व उद्योग विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव करेंगे. निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने-अपने थीम आधारित झांकियां समय रहते तैयार करें, ताकि झांकियों के माध्यम से विभागीय योजनाओं एवं उपलब्धियों की स्पष्ट झलक प्रदर्शित हो सके. उन्होंने कहा कि झांकी की गुणवत्ता, प्रस्तुति व संदेश अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने झांकी वाहनों की पार्किंग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया. कहा कि किसी भी स्थिति में गेट जाम की समस्या नहीं होनी चाहिए. इसके लिए पूर्व वर्षों की भांति सुदृढ़ ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित की जाए. डीसी ने परेड, पुरस्कार वितरण, स्टेडियम एवं समाहरणालय की सजावट, नाश्ता का वितरण, एंकरिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में निर्णय लिया गया कि 24 जनवरी को साइक्लिंग, 25 जनवरी को क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जायेगा. इन कार्यक्रमों के दौरान चिकित्सा सुविधा के लिए डॉक्टर व एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >