जांच में मिले अधूरे कागजात, एनएच 333-ए निर्माण कार्य में लगे वाहन जब्त

परिवहन विभाग ने एनएच 333-ए के सड़क निर्माण में लगे मोटर ग्रेडर, जेसीबी और तेल टैंकर सहित कई वाहनों के अधूरे कागजात मिलने पर उन्हें जब्त किया। जांच में फिटनेस, बीमा और अन्य जरूरी दस्तावेजों में अनियमितता पाई गई। जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में लगे सभी वाहनों के लिए वैध कागजात रखना अनिवार्य है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

परिवहन विभाग ने मोटर ग्रेडर, जेसीबी और तेल टैंकर किये जब्त प्रतिनिधि, हिरणपुर शनिवार को जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में एनएच 333-ए निर्माण कार्य में लगे वाहनों के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान कई वाहनों के आवश्यक कागजात अधूरे पाए गए, जिसके बाद परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त कर लिया. जानकारी के अनुसार मोटर ग्रेडर, जेसीबी और दो तेल टैंकर सहित कई वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई. इस दौरान फिटनेस, बीमा और अन्य आवश्यक कागजात में अनियमितता पाई गई. जांच के बाद संबंधित वाहनों को जब्त कर थाना की अभिरक्षा में रखा गया. जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में लगे सभी वाहनों के लिए वैध कागजात रखना अनिवार्य है. नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने के बाद ही आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >