पाकु़ड़ अंचल कार्यालय में मंईयां कक्ष, ऊर्जा कक्ष व हेल्प डेस्क का शुभारंभ

महिलाओं की सुविधा हेतु मंईयां कक्ष, आगंतुकों के लिए ऊर्जा कक्ष तथा आमजनों के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना से अंचल कार्यालय और अधिक पीपुल-फ्रेंडली बना है.

पाकुड़. गुड गवर्नेंस वीक के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मनीष कुमार ने गुरुवार को सदर अंचल पाकुड़ में नवनिर्मित मंईयां कक्ष, ऊर्जा कक्ष एवं हेल्प डेस्क का शुभारंभ फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया. इस अवसर पर अंचल कार्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जहां एक ओर जिले में क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर गुड गवर्नेंस वीक के अंतर्गत गुड गवर्नेंस डे मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सदर अंचल कार्यालय द्वारा आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किए गए कार्य अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय हैं. उपायुक्त ने कहा कि महिलाओं की सुविधा हेतु मंईयां कक्ष, आगंतुकों के लिए ऊर्जा कक्ष तथा आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना से अंचल कार्यालय और अधिक पीपुल-फ्रेंडली बना है. कार्यालय की सुंदर एवं सुव्यवस्थित सज्जा से न केवल इसकी गरिमा बढ़ी है, बल्कि आम नागरिकों को एक सकारात्मक प्रशासनिक अनुभव भी प्राप्त हो रहा है. उपायुक्त ने इस पहल के लिए अंचलाधिकारी अरबिंद कुमार बेदिया एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इसी मॉडल को आगामी 1–2 माह के भीतर जिले के सभी छह प्रखंडों में लागू किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >