गर्मी का असर, पाकुड़ में स्कूलों की टाइमिंग बदली

पाकुड़. बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिले के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है.

संवाददाता, पाकुड़. बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिले के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने यह निर्देश जारी किया है. यह नया समय सारणी 21 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा. जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में कक्षा केजी से 8वीं तक की पढ़ाई सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक होगी. वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगी. सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षकेतरकर्मियों को सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर शेष समय में गैर शैक्षणिक कार्यों के निष्पादन का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >