107.68 प्रतिशत राजस्व वसूली, 2100 करोड़ का नया लक्ष्य मिला नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे. जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में लक्ष्य के अनुरूप 99.01 प्रतिशत खनन राजस्व की वसूली की गयी. वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित 1770.12 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 24 फरवरी 2026 तक 1906.09 करोड़ रुपये अर्थात 107.68 प्रतिशत राजस्व की वसूली कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गयी है. उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उपायुक्त ने खनन पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया तथा वित्तीय वर्ष समाप्ति तक लगभग 2100 करोड़ रुपये राजस्व समाहरण का लक्ष्य निर्धारित किया. उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने अवैध खनन और अवैध परिवहन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए. सभी अंचलाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नियमित जांच अभियान चलाकर अधिकाधिक प्राथमिकी दर्ज करने को कहा गया. मार्च 2026 में विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में चेकनाका व्यवस्था सुदृढ़ करने, रोस्टरवार प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने तथा नव स्थापित चेकनाका को शीघ्र संचालित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक क्रशर इकाइयों के संचालन पर रोक सुनिश्चित कराने को कहा गया.
चेकनाका पर नियमित हो वाहनों की जांच, अवैध परिवहन पर लगे रोक : डीसी
उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उपायुक्त ने खनन पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया तथा वित्तीय वर्ष समाप्ति तक लगभग 2100 करोड़ रुपये राजस्व समाहरण का लक्ष्य निर्धारित किया.

चेकनाका पर नियमित हो वाहनों की जांच, अवैध परिवहन पर लगे रोक : डीसी