कार्यस्थल पर ऐप से लगेगी मजदूरों की हाजिरी : बीडीओ

प्रखंड मुख्यालय सभागार में गुरुवार को बीडीओ सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में मनरेगा मेटों का प्रशिक्षण हुआ.

पाकुड़िया. प्रखंड मुख्यालय सभागार में गुरुवार को बीडीओ सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में मनरेगा मेटों का प्रशिक्षण हुआ. इसमें एनएमएमएस ऐप से फेस ऑथेंटिकेशन द्वारा श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज करने की जानकारी दी गई. बीडीओ ने कहा कि सरकार मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता लाना चाहती है, जिससे केवल कार्यस्थल पर मौजूद श्रमिक ही हाजिरी लगा सकें. मुख्य प्रशिक्षक बीपीओ जगदीश पंडित ने ऐप का डेमो देते हुए फोटो लेने और डेटा लिंक करने की प्रक्रिया समझाई. इससे गड़बड़ियां कम होंगी और भुगतान प्रक्रिया तेज होगी. प्रशिक्षण में अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >