भारत और बांग्लादेश की सीमा पर हाइ अलर्ट

भारत और बांग्लादेश की सीमा पर हाइ अलर्ट

प्रतिनिधि, फरक्का: भारत द्वारा पाकिस्तान के ऊपर ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई कार्रवाई के बाद भारत और बांग्लादेश की सीमा पर बीएसएफ द्वारा चौकसी बढ़ा दी गई है. जवानों को पूरी तरह से अलर्ट मोड में रखा गया है. बॉर्डर इलाके में गश्ती तेज कर दी गई है. पूर्वी बांग्लादेश से सटे मालदा और मुर्शिदाबाद जिले के कई सीमावर्ती इलाकों में भी हाई अलर्ट है. सीमा सुरक्षा बल के विशेष सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए बीती रात भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर कार्रवाई के बाद पूरे सीमा क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल की कड़ी तैनाती की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIKASH JASWAL

BIKASH JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >