शिविर में महिलाओं में हीमोग्लोबिन के स्तर की गयी जांच

पाकुड़ नगर. एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह अंतर्गत शहरी क्षेत्र बावरीपाड़ा, चमड़ागोदम, बड़ी अलीगंज व बलिहारपुर में नियमित टीकाकरण के साथ-साथ टी-फॉर शिविर का आयोजन किया गया.

पाकुड़ नगर. एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह अंतर्गत शहरी क्षेत्र पाकुड़ में बावरीपाड़ा, चमड़ागोदम, बड़ी अलीगंज व बलिहारपुर में नियमित टीकाकरण के साथ-साथ टी-फॉर शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में एएनएम कुमकुम पाल, सबीना मरांडी, पॉलिना प्रमिला मुर्मू, रूमी मंडल एवं सेलिन टुडू ने किशोर-किशोरियों, गर्भवती महिलाओं एवं अन्य महिलाओं में हीमोग्लोबिन की जांच की. जांच के क्रम में अधिकांश महिलाओं में हीमोग्लोबिन का स्तर 10 से 12 ग्राम प्रति डेसीलीटर के बीच पाया गया. जांच के उपरांत महिलाओं को दैनिक आहार में हरी साग-सब्जी, दूध, फल एवं आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करने की सलाह दी गयी. स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि आयरन युक्त भोजन का नियमित सेवन करने से रक्त की कमी दूर करने में मदद मिलती है. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय में एनीमिया के प्रति जागरुकता बढ़ाना और महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य स्तर में सुधार लाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >