हेमंत सोरेन के 51वें जन्मदिन पर झामुमो कार्यालय में कटा केक, कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन मजबूत करने का संकल्प

पाकुड़ में झामुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन केक काटकर मनाया और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।

पाकुड़: पाकुड़ शहर के धनुषपूजा स्थित जिला झाहेमंत सोरेन के 51वें जन्मदिन पर झामुमो कार्यालय में कटा केक, कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन मजबूत करने का संकल्पमुमो कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सह झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन मनाया गया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने केक काटकर मुख्यमंत्री के चित्र को खिलाया. इसके बाद कार्यकर्ताओं के बीच केक और मिठाई का वितरण किया गया. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की.

गरीबों और वंचितों के हित में काम करने का दावा

जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि हेमंत सोरेन राज्य के गरीब, आदिवासी, मूलवासी, अल्पसंख्यक, दलित, पिछड़े, युवा, महिला और बुजुर्गों के हक-अधिकार के लिए लगातार काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड के विकास को नई गति मिल रही है. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया.

विभिन्न प्रखंडों में भी हुआ आयोजन

झामुमो नेता श्याम यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त 1975 को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में हुआ था. जन्मदिन के अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी प्रखंड अध्यक्ष और सचिव के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस दौरान केक काटकर मिठाई का वितरण किया गया.

मौके पर जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, हाजी समद अली, पीटर मरांडी, जिला सचिव माईकिल मुर्मू, केंद्रीय सदस्य श्याम यादव, मिथिलेश घोष, जिप अध्यक्ष जुली ख्रीस्टमुनी हेम्ब्रम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >