पाकुड़िया. राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मोगलाबांध आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार को शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गयी. डॉ मंजर आलम ने 50 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की. डॉ मंजर ने बताया कि यह कार्यक्रम साल में एक बार चलाया जाता है. यह कार्यक्रम बच्चों के जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार लाने और बच्चों को व्यापक देखभाल करने का एक कार्यक्रम है. इस कार्यक्रम में जन्म से लेकर 18 वर्ष के बच्चों के जन्म के समय दोष, रोग, कमी और विकास में देरी जांच शामिल है, जिसमें 32 सामान्य स्वास्थ्य स्थितियां शामिल हैं. ताकि प्रारंभिक पहचान सहित मुफ्त उपचार किया जा सके. मौके पर एएनएम बबीता कुमारी, सेविका शीलवंती हांसदा, सहायिका गंगा रानी पाल आदि मौजूद थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
