बंडीगा मध्य विद्यालय के बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच

पाकुड़ि. याराष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मंगलवार को बंडीगा मध्य विद्यालय में छह से 18 साल तक के बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गयी.

प्रतिनिधि, पाकुड़ि. याराष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मंगलवार को बंडीगा मध्य विद्यालय में छह से 18 साल तक के बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गयी. आरबीएसके योजना के तहत चिकित्सक डॉ मंजर आलम ने सभी बच्चों की स्वास्थ्य जांच की. डॉ मंजर आलम ने बताया कि यह सभी विद्यालयों में आयोजित की जा रही है. इसके तहत बच्चों के जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार और बच्चों की व्यापक देखभाल प्रदान करना है. इसमें जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों की चार डी-जन्म के समय दोष, रोग, कमी और विकास में देरी के लिए जांच शामिल है. इसमें 32 सामान्य स्वास्थ्य स्थितियां शामिल हैं, ताकि प्रारंभिक पहचान कर बच्चों का मुफ्त उपचार किया जा सके. जरूरतमंद बच्चों के बीच दवा का भी वितरण किया गया. मौके पर एएनएम बबीता कुमारी, शिक्षक सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >