तिरंगे के सम्मान के साथ अब हरियाली का संकल्प, पाकुड़ बीएड कॉलेज में अनोखे अंदाज में अभियान का समापन

पाकुड़ बीएड कॉलेज में 'हर घर तिरंगा' अभियान देशभक्ति, सामाजिक व पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों के साथ समाप्त . पौधारोपण से प्रकृति संरक्षण का संदेश.

पाकुड़: पाकुड़ बीएड कॉलेज में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत चल रहे विभिन्न देशभक्ति, सामाजिक एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों का सोमवार को पौधारोपण के साथ समापन हुआ. अभियान के अंतिम दिन कॉलेज परिसर में फलदार पौधे लगाए गये. इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया.

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में किया गया. पौधारोपण के दौरान प्राचार्य ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना भी उद्देश्य है.

उन्होंने कहा कि पौधारोपण प्रकृति संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें पेड़ के रूप में विकसित करना भी हमारी जिम्मेदारी है.

9 से 17 अगस्त तक कई कार्यक्रम

कॉलेज में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये. इनमें तिरंगा शपथ, राष्ट्रीय ध्वज एवं राष्ट्रप्रेम पर जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता, सेल्फी विद तिरंगा, तिरंगा रैली, देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि सहित कई गतिविधियां शामिल रहीं.


पौधा रोपण के दौरान उपस्थित शिक्षक व छात्र.


शिक्षक और छात्र रहे मौजूद

मौके पर सहायक प्राध्यापक प्रदीप कुमार, शंकर कुमार कुशवाहा, देवानंद, अजय कुमार, सचिन कुमार, शशि भूषण, भागीरथी एवं सूरज, व्याख्याता राकेश कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, विवेक सिंह, दीपक सिंह, ज्ञान गांधी, हरिश्याम मौर्य, दिपाली कुमारी मित्रा एवं महेश चंद्र मौजूद थे. गैर-शैक्षणिक कर्मियों में प्रधान लेखापाल अरविंद कुमार सिंह, पुस्तकालयाध्यक्ष सनोज कुमार एवं कंप्यूटर ऑपरेटर प्रदीप कुमार कुशवाहा सहित अन्य उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >