हज यात्रियों का 24 अप्रैल से होगा टीकाकरण

पाकुड़. जिला से हज पर जाने वाले श्रद्धालुओं का टीकाकरण 24 अप्रैल से शुरू होगा

पाकुड़. जिला से हज पर जाने वाले श्रद्धालुओं का टीकाकरण 24 अप्रैल से शुरु होगा. हरिणडांगा मंसूरी टोला स्थित मदरसा गौशियाँ आश्रफिया दारुल उलूम में सुबह 11 बजे से सदर अस्पताल के डॉक्टर की निगरानी में हज यात्रियों को टीका लगाया जायेगा. यह जानकारी जिला हज संयोजक आशिफ आलम ने दी. आलम ने कहा कि 24 को टीकाकरण के साथ हज यात्रियों को प्रशिक्षण भी दिया जायेगा. आलम ने कहा कि प्रशिक्षक हाजी युसूफ आलम और अबुल खैर की ओर से हज यात्रियों को प्रशिक्षण भी दिया जायेगा. बता दें कि इस साल जिला से 10 हज यात्रियों को हज पर जाना तय है, जिसमें 8 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >