गुतु गलांग कल्याण ट्रस्ट का निरीक्षण, स्थानीय उत्पादों की पैकेजिंग-ब्रांडिंग पर जोर

जेएसएलपीएस राज्य कार्यालय के प्रतिनिधि तपस रंजन बेहरा ने गुतु गलांग कल्याण ट्रस्ट का निरीक्षण किया. उन्होंने स्थानीय उत्पादों की पैकेजिंग, ब्रांडिंग और बड़े बाजारों से जोड़ने पर जोर दिया, जिससे ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ेगी.

प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा : जेएसएलपीएस द्वारा संचालित गुतु गलांग कल्याण ट्रस्ट का गुरुवार को जेएसएलपीएस राज्य कार्यालय से आए प्रतिनिधि तपस रंजन बेहरा ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों की समीक्षा की. साथ ही ट्रस्ट में स्थापित विभिन्न मशीनों की कार्यप्रणाली की जानकारी वहां कार्यरत दीदियों से ली.

बड़े बाजारों से जोड़े जायेंगे स्थानीय उत्पाद

राज्य प्रतिनिधि ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा तैयार किये जा रहे उत्पादों को बड़े बाजारों से जोड़ने के लिए हरसंभव पहल की जाएगी. उन्होंने स्थानीय उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग और ब्रांडिंग पर भी जोर दिया. कहा कि लिट्टीपाड़ा क्षेत्र वनोपज और कृषि उत्पादों से समृद्ध है. स्थानीय उत्पादों को बेहतर तरीके से तैयार कर बड़े बाजार तक पहुंचाया जाए तो ग्रामीण महिलाओं की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है.

सीएलएफ की बैठक में आजीविका मिशन के उद्देश्यों पर चर्चा

इसके बाद अधिकारियों की टीम ने लिट्टीपाड़ा संकुल स्तरीय संगठन (सीएलएफ) की बैठक की. बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उद्देश्यों पर स्वयं सहायता समूहों की दीदियों के साथ विस्तार से चर्चा की गयी. इस दौरान स्वयं सहायता समूहों की नियमित बैठक आयोजित करने, समय पर ऋण की अदायगी और वित्तीय अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया.

प्रखंड स्तरीय टीम के साथ समीक्षा बैठक

दौरे के अंत में अधिकारियों ने जेएसएलपीएस लिट्टीपाड़ा की प्रखंड स्तरीय टीम के साथ समीक्षा बैठक की. मौके पर डीपीएम प्रवीण मिश्रा सहित अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >