कॉमर्स में लड़कियों का रहा दबदबा, कोमल बनीं जिला टॉपर

पाकुड़ नगर. जैक 12वीं के परीक्षा परिणाम में इस बार कॉमर्स संकाय में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन की है.

पाकुड़ नगर. जैक 12वीं के परीक्षा परिणाम में इस बार कॉमर्स संकाय में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन की है. जिले के कॉमर्स टॉप टेन सूची में क���ल 13 छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं, जिनमें से 7 छात्राएं हैं, जबकि 6 छात्र ही सूची में जगह बना सके हैं. यह नतीजा लड़कियों की मेहनत, समर्पण और शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचायक है. साथ ही, यह जिले में शिक्षा के क्षेत्र में आ रहे सकारात्मक बदलाव को भी दर्शाता है. कॉमर्स टॉपर्स में कोमल राय ने 86.2 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है. इनके बाद अनुष्का पाल 85.2 प्रतिशत, जया नियोगी 84.6 प्रतिशत, आर्या कुमारी 83.3 प्रतिशत, साक्षी कुमारी 82.4 प्रतिशत, तनीषा भगत 80.6 प्रतिशत और विनीता मंडल 80.6 ने भी बेहतर प्रदर्शन कर टॉप टेन में जगह बनाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >