तेज वज्रपात से 17 वर्षीय लड़की जख्मी

महेशपुर के छापगांव में रविवार को रिमझिम बारिश के बीच तेज व्रजपात से एक 17 वर्षीय लड़की, बर्षा भुईमालि, घायल हो गई। घटना प्रखंड के चापगांव में एक पीपल के पेड़ के नीचे हुई, जहां महिलाएं बैठी थीं। अचानक पेड़ पर व्रजपात गिरा जिससे पेड़ का बड़ा हिस्सा टूट गया और आग लग गई। जख्मी लड़की को परिजनों ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. अपूर्वा हर्ष ने उसका प्राथमिक उपचार किया और फिर उसे अधिक उपचार के लिए पाकुड़ सोनाजोडी अस्पताल रैफर कर दिया।

प्रतिनिधि, महेशपुर. महेशपुर के छापगांव में रिमझिम बारिश के बीच रविवार को तेज वज्रपात से एक 17 वर्षीय लड़की जख्मी हो गई. जानकारी के अनुसार, प्रखंड के छापगांव स्थित एक पीपल के पेड़ के नीचे कुछ महिलाएं बैठी हुई थीं. इसी बीच रविवार दोपहर को रिमझिम बारिश के दौरान अचानक तेज वज्रपात पीपल के पेड़ पर गिरा. इस दौरान पेड़ के नीचे बैठी प्रदीप भुईमाली की पुत्री वर्षा भुईमाली वज्रपात की हल्की चपेट में आ गई. वज्रपात से पीपल के पेड़ का बड़ा हिस्सा गिर गया, साथ ही पेड़ में आग भी लग गई. जख्मी लड़की को परिजनों ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल ले जाया, जहां चिकित्सक डॉ. अपूर्वा हर्ष ने उसका प्राथमिक इलाज करते हुए उसे पाकुड़ सोनाजोडी अस्पताल रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >