मध्यस्थता अभियान में ज्यादा से ज्यादा वादों का करायें निबटारा : पीडीजे

पाकुड़. नेशन फॉर मिडिएशन अभियान 30 सितंबर तक चलेगा. इसे सफल बनाने को लेकर बुधवार को पीडीजे के कक्ष में बैठक हुई.

प्रतिनिधि, पाकुड़. नेशन फॉर मिडिएशन अभियान 30 सितंबर तक चलेगा. इसे सफल बनाने को लेकर बुधवार को पीडीजे के कक्ष में बैठक हुई. अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने की. बैठक में न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक में अधिक से अधिक वादों को मध्यस्थता केंद्र में मध्यस्थता के लिए रेफर करने का आवश्यक निर्देश दिया गया. बताया गया कि विशेष लोक अदालत में एमएसीसी वाद, पारिवारिक विवाद वाद, चेक बाउंस वाद, राजस्व वाद से संबंधित मामले को लेकर लोक अदालत का आयोजन चार अगस्त से 29 अगस्त तक किया जायेगा. वहीं 30 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन होगा. मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधांशु कुमार शशि, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्रा, सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्ज्वल बेक, प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAGHAV MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >