प्रतिनिधि, पाकुड़िया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में बुधवार को “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार ” अभियान का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भरत भूषण भगत, डॉ. मंजर आलम, डॉ. गंगा शंकर साह और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. डॉ भगत ने बताया कि यह अभियान दो अक्तूबर तक चलेगा. पहले दिन अस्पताल परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों ने 786 मरीजों की निशुल्क जांच की और आवश्यक रक्त जांच के नमूने लिए. शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया. पाकुड़िया अस्पताल में लोगों ने प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन का लाइव टेलीकास्ट देखा. डॉ. भगत ने ऐसे शिविरों को जनता तक सीधे लाभ पहुंचाने का सशक्त माध्यम बताया. मौके पर बीपीएम मृत्युंजय कुमार, बीपीएम प्रभात दास, बीपीओ राजीव कुमार, बबिता कुमारी, बिना मुर्मू, नैन्सी वॉयलेट, अटल बिहारी, नित्य कुमार पाल, अलख निरंजन आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
