वन विभाग ने अवैध चौखट लदा टेंपो किया जब्त

वन कर्मियों ने अवैध चौखट लोड टेंपो को जब्त किया है.

हिरणपुर. वन प्रमंडल पदाधिकारी सौरभ चंद्रा के निर्देश पर वन कर्मियों ने अवैध चौखट लोड टेंपो को जब्त किया है. यह कार्रवाई मंगलवार की देर शाम लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के कुंजबोना ग्रामीण पथ पर की गयी. जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी. इसमें शामिल वनरक्षी अनुपम यादव, स्टेफन हेंब्रम, निलुनिकुदुमुस किस्कू शामिल थे. कुंजबोना के तरफ से लिट्टीपाड़ा की ओर आ रहे टेंपो जेएच17एम/3350 में लोड 27 पीस अवैध चौखट एवं पटरा को जब्त किया, जिसे हिरणपुर वन विभाग कार्यालय परिसर में सुरक्षित रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >