स्कूलों में बच्चों को खिलायी गयी फाइलेरिया की दवा

प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन के तहत एमडीए-आइडीए कार्यक्रम चालाय जा रहा है.

पाकुड़िया. प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन के तहत एमडीए-आइडीए कार्यक्रम चालाय जा रहा है. सोमवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने तलवा, धावाडंगाल, खजूरडंगाल, लागडुम, बरमसिया आदि गांवों में लोगों के घर-घर जाकर दवा खिलायी. वहीं बेलपहाड़ी सेंट लुक्स स्कूल में लगभग 538 बच्चों को फाइलेरिया की दवा खिलायी गयी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत ने बताया कि दवा का सेवन जिले के उच्चाधिकारियों ने भी किया है. फाइलेरिया की दवा का कोई साइडइफेक्ट नहीं है. बस इसे खाली पेट में नहीं खाना है. बताया कि फाइलेरिया की दवा दो वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को खाना है. साल में एक बार जरूर सेवन करना चाहिए. मौके पर डॉ मंजर आलम, एमपीडब्ल्यू प्रभात दास सहित आंगनबाड़ी सेविका, स्वास्थ्य सहिया मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >