बांग्लादेश भेजने से पहले पकड़ी गई 133 मोबाइल का जखीरा, युवक गिरफ्तार

फरक्का पुलिस ने 133 कीमती मोबाइल फोन के साथ एक युवक को दबोचा. ये फोन झारखंड से बांग्लादेश भेजे जा रहे थे. जानिए पूरी खबर

फरक्का : फरक्का पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 133 कीमती मोबाइल फोन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, बरामद मोबाइल फोन झारखंड के साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ इलाके से होते हुए बांग्लादेश भेजने की तैयारी थी. घटना मंगलवार देर रात की है.

गुप्त सूचना पर शुरू की गई चेकिंग

फरक्का पुलिस को सूचना मिली थी कि झारखंड के बरहरवा की ओर से एक संदिग्ध युवक मोबाइल फोन लेकर फरक्का की तरफ आ रहा है. सूचना के आधार पर एनटीपीसी मोड़ स्थित पुलिस फाड़ी के जवानों ने नेताजी सेतु के पास मुख्य सड़क पर नाका चेकिंग अभियान शुरू किया.

बैग से मिले 133 मोबाइल फोन

चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान उसके बैग से अलग-अलग कंपनियों के 133 मोबाइल फोन बरामद किए गए. इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार युवक की पहचान मसादुल रहमान (26) के रूप में हुई है. वह मुर्शिदाबाद जिले के समशेरगंज थाना क्षेत्र के हिजोलतल्ला का निवासी बताया गया है.

पुलिस रिमांड की मांग

फरक्का थाने के आइसी अमित मुखर्जी के अनुसार, मंगलवार देर रात मिली गुप्त सूचना के बाद एनटीपीसी मोड़ स्थित पुलिस फाड़ी की टीम ने नेताजी सेतु के पास चेकिंग अभियान चलाया था. इसी दौरान मसादुल रहमान को पकड़ा गया और उसके पास से 133 मोबाइल फोन बरामद हुए.

पुलिस ने आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया. पुलिस की ओर से मामले की जांच के लिए आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेने की मांग की गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bikash jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >