पाकुड़ में 10 करोड़ के कारोबार का अनुमान

धनतेरस पर पाकुड़ के प्रमुख बाजारों में भारी रौनक रही। संशोधित जीएसटी के कारण पिछले वर्ष की तुलना में खरीदारी में वृद्धि देखी गई। बाइक, ज्वेलरी, बर्तन, सजावटी सामान, दीये, मोमबत्ती और मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ रही। खासतौर पर सोना-चांदी के आभूषणों और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की खूब मांग हुई। झाड़ू की खरीदारी भी शुभ माना गया और इसकी अच्छी बिक्री हुई। मिठाइयों की दुकानों में एडवांस बुकिंग भी हुई। चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव के अनुसार, जीएसटी संशोधन का बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है और लगभग 10 करोड़ रुपये के व्यापार का अनुमान है। धनतेरस पर खरीदारी का माहौल धार्मिक और आर्थिक दोनों दृष्टिकोण से उत्साहजनक रहा।

धनतेरस पर बाजारों में रौनक, संशोधित जीएसटी का दिखा असर

प्रतिनिधि, पाकुड़. धनतेरस पर जिला मुख्यालयों और प्रखंड मुख्यालयों में चहल-पहल रही. शहर के बाजारों में रौनक रही, जहाँ बाइक शोरूम, ज्वेलरी की दुकानें, बर्तन, सजावट का सामान, दीये, मोमबत्ती और मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी गई. जीएसटी दरों में संशोधन के बाद बाजारों में पिछले वर्ष की तुलना में उछाल देखने को मिला. गांधी चौक, हाटपाड़ा, रेलवे फाटक आदि स्थानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ रही. ग्राहकों ने जीएसटी में संशोधन के बाद जमकर खरीदारी की, जिसमें मोमबत्ती, प्रसाद, सजावटी सामान और मूर्तियां शामिल थीं. बर्तन की दुकानों पर भी खरीदारी के लिए लोग पहुंचे. व्यापारियों के अनुसार, धनतेरस और दीपावली की खरीदारी पर संशोधित जीएसटी का असर दिखाई दे रहा है, और ग्राहक सामान खरीद रहे हैं, जिनमें ज्यादातर चांदी और सोने के सामान हैं. चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव संजीव खत्री ने बताया कि जीएसटी में संशोधन का बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है और लगभग 10 करोड़ के कारोबार का अनुमान है.

झाड़ू की हुई जमकर खरीदारी

धनतेरस पर झाड़ू की खूब बिक्री हुई. नारियल वाली झाड़ू 50 से 60 रुपये और फूल झाड़ू 70 से 80 रुपये प्रति पीस बिकी. पंडित भरत भूषण के अनुसार, धनतेरस पर झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है क्योंकि यह स्वच्छता का प्रतीक है, और जहां स्वच्छता होती है, वहां देवी-देवताओं का वास होता है.

आभुषण दुकानों पर रही लोगों की भीड़

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. इसलिए जिले भर की ज्वेलरी दुकानों में भीड़ रही और सोने-चांदी के सामानों की खूब बिक्री हुई. दुकानदारों ने बताया कि इस बार चांदी के सिक्कों के साथ-साथ लक्ष्मी गणेश फोटो फ्रेम की मूर्तियों की भी मांग रही.

मिठाइयों की हुई खरीदारी, एडवांस बुकिंग भी

धनतेरस पर मिठाई की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ रही, जहाँ लोगों ने अपने घरों और रिश्तेदारों के लिए मिठाई खरीदी. कई लोगों ने दिवाली के लिए भी मिठाई की दुकानों में एडवांस बुकिंग कर रखी है.

लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति की दुकानों में लगी रही भीड़

धनतेरस पर लोगों ने लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों, सजावट के सामानों और मिट्टी के दीयों की जमकर खरीदारी की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAGHAV MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >