जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में 11वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा संपन्न प्रतिनिधि, पाकुड़ जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस राज प्लस टू में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए 11वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा मंगलवार को आयोजित की गयी. परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. प्रवेश परीक्षा में 368 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे. इनमें से 233 परीक्षार्थियों ने उपस्थित होकर परीक्षा दी. 135 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. विद्यालय के प्राचार्य सह केंद्र अधीक्षक राजू नंदन साहा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 11वीं में प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है. परीक्षा को लेकर 368 आवेदन प्राप्त हुए थे. 233 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं. 30 अप्रैल को विद्यार्थियों का मेधा सूची जारी की जायेगी. इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी. परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन में सहायक केंद्राधीक्षक सुशील कुमार झा, नसीम दफादार, आशुतोष कुमार, शिउली घोष, अग्नेस मरांडी, मो मुकुल हुसैन, सुमिता हेंब्रम, मृणाल कांति सरकार सहित अन्य मौजूद थे.
11वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा में 233 अभ्यार्थी हुए शामिल
शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए 11वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा मंगलवार को आयोजित की गयी.
