सेविकाओं आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति करें सुनिश्चित

पाकुड़िया. बाल विकास परियोजना कार्यालय में मंगलवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक बैठक हुई. अध्यक्षता पर्यवेक्षिका मंदोदरी देवी ने की.

पाकुड़िया. बाल विकास परियोजना कार्यालय में मंगलवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक बैठक हुई. अध्यक्षता पर्यवेक्षिका मंदोदरी देवी ने की. बैठक में सेविकाओं को कई निर्देश दिए गए, पर्यवेक्षिका ने सेविकाओं को किशोरियों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने, समय पर फोटो कैप्चर करने व प्रत्येक माह पहले सप्ताह में 10 तारीख तक बच्चों की ऊंचाई और वजन सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया गया. साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों को प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक अनिवार्य रूप से खोलने और स्कूल पूर्व शिक्षा नियमित रूप से देने की बात कही गयी. केंद्रों की साफ-सफाई बनाए रखने और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया. पर्यवेक्षिका मनिता मुर्मू ने कहा कि सेविकाएं सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें. कहा कि प्रत्येक दिन नामांकित बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना सेविकाओं की जिम्मेदारी है. जांच के दौरान कम उपस्थिति पाए जाने पर संबंधित सेविका के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >