अगले वित्तीय वर्ष के कामों और समिति की मजबूती पर जोर

नवीनगर संकुल स्तरीय महिला प्राथमिक स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा नशीपुर पंचायत भवन में संपन्न हुई। अध्यक्ष टुम्पा बीबी ने वर्षभर की उपलब्धियों, आय-व्यय और मुनाफे का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया तथा आगामी वित्तीय वर्ष के कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं की एकजुटता पर जोर दिया। बीपीएम उमेश कुमार ने सखी मंडल और ग्राम संगठन की नियमित बैठकों की आवश्यकता बताई, जिससे पारदर्शिता और महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथियों में मुखिया सुनीता मुर्मू, डीएम विरेंद्र कुमार, बैंक प्रबंधक प्रीतम दत्त सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

प्रतिनिधि, पाकुड़. जेएसएलपीएस के अंतर्गत नवीनगर संकुल स्तरीय महिला प्राथमिक स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा सोमवार को नशीपुर पंचायत भवन में संपन्न हुई. सभा में विभिन्न पंचायतों चेंगाडांगा, नशीपुर, नवीनगर, सितापहाड़ी, उदय नारायणपुर, झिकरहाटी तथा किस्मत कदमसर की सखी मंडलों की दीदियों की उपस्थिति रही. सभा की अध्यक्षता संकुल संघ अध्यक्ष टुम्पा बीबी ने की. उन्होंने मौके पर वर्षभर की उपलब्धियों, आय-व्यय और मुनाफे का विस्तृत लेखा-जोखा पेश किया और अगले वित्तीय वर्ष के कामों पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि समिति की मजबूती महिलाओं की एकजुटता पर आधारित है और आने वाले वर्षों में अपने प्रयासों से और बेहतर कार्य करना है. बीपीएम उमेश कुमार ने कहा कि सखी मंडल और ग्राम संगठन की नियमित बैठकें बेहद जरूरी हैं. इन बैठकों से न केवल पारदर्शिता बनी रहती है, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास भी बढ़ता है. इस अवसर पर कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों, कैडरों और ग्राम संगठन की प्रमुख महिलाओं को सम्मानित किया गया. मौके पर मुखिया सुनीता मुर्मू, डीएम विरेंद्र कुमार, बैंक प्रबंधक प्रीतम दत्त, बीपीओ सुभाष कुमार, बीएपी साबिना यास्मीन, मोहन साहा, सेराजुल शेख, स्वजीत सरकार, ज्योति कुमारी, हबीबुल रहमान समेत अन्य भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAGHAV MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >