प्रतिनिधि, पाकुड़. नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल की पहल पर वार्ड-18 बलियारपुर एवं वार्ड-19 कालिकापुर में बिजली का पोल लगाया गया. पुराने तारों को बदलकर कवर तार लगाया गया. स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए नगर परिषद अध्यक्ष के प्रति आभार जताया. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से क्षेत्र में न तो बिजली पोल लगाये गये थे और न ही पुराने तार बदले गये थे. बलियारपुर श्यामचंद मंदिर तक लोग बांस-बल्ली के सहारे बिजली का उपयोग कर रहे थे, जिससे आंधी-बारिश में काफी परेशानी होती थी. नप अध्यक्ष शबरी पाल ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर विद्युत विभाग से समन्वय कर दोनों वार्डों में पोल एवं कवर तार लगाने का कार्य कराया गया. बताया कि कालिकापुर निवासी आलोक मंडल ने पोल लगाने के लिए नि:शुल्क जमीन उपलब्ध कराई.
वार्ड-18 व 19 में लगा बिजली का पोल, बदले गये पुराने तार
पाकुड़. नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल की पहल पर वार्ड-18 बलियारपुर एवं वार्ड-19 कालिकापुर में बिजली का पोल लगाया गया.
