आठ बेंचों ने 10 वादों का किया निष्पादन

डालसा के तत्वावधान में शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया.

पाकुड़ कोर्ट. डालसा के तत्वावधान में शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने की. लोक अदालत में वादों के निष्पादन के लिए आठ बेंचों का गठन किया गया. आठ बेंचों में सुलह समझौता के आधार पर 10 वादों का निष्पादन किया गया. साथ ही सात लाख तीन हजार आठ सौ रुपए का समझौता कराया गया. मौके पर न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी सचिव डालसा विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सादिश उज्ज्वल बेक, प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >