पीएचइडी के ईई ने धरनी पहाड़ का किया निरीक्षण

पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता ने धरनी पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए स्थल निरीक्षण किया.

पाकुड़. पर्यटन स्थल विकसित करने के लिए पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता व जिला पर्यटन अफसर ने धरनी पहाड़ का स्थल निरीक्षण किया. पिछलों दिनों जिला पर्यटन संवर्धन परिषद, पाकुड़ की बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार हिरणपुर प्रखंड स्थित धरनी पहाड़ (पर्यटन विभाग से सी श्रेणी में अधिसूचित है) के सौंदर्यीकरण, पेयजल, सोलर आधारित लाइट एवं अन्य सुविधा का विकास किया जाना है. इसी क्रम में उपायुक्त से प्राप्त निर्देश के अनुपालन में कार्यकारी एजेंसी पीएचइडी के ईई राहुल श्रीवास्तव एवं जिला पर्यटन पदाधिकारी राहुल कुमार ने धरनी पहाड़ का निरीक्षण किया. वहां किए जाने वाले कार्यों का आकलन किया. गौरतलब हो कि हाल ही में पर्यटकों की सुविधा के लिए जिले के विभिन्न जगहों पर स्मार्ट साइनेज जिले के पर्यटन कार्यालय की ओर से लगवाया गया है. मौके पर पीएचइडी के जेइ दिनेश मंडल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >