पाकुड़ में मनी दुर्गा सोरेन की जयंती, नेताओं ने कहा- संघर्ष आज भी प्रेरणा

पाकुड़ में झामुमो कार्यकर्ताओं ने दुर्गा सोरेन की जयंती मनाई. जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने उनके संघर्षों और झारखंड आंदोलन में दिए गए योगदान को याद किया.

संवाददाता, पाकुड़: धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में बुधवार को  दुर्गा सोरेन की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने किया. उन्होंने दुर्गा सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद पूर्व जिलाध्यक्ष सह केंद्रीय सदस्य श्याम यादव सहित पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.

झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा थे दुर्गा सोरेन

मौके पर जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि दुर्गा सोरेन झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रणी योद्धा और पार्टी के जुझारू, बेबाक व निडर नेता थे. उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के साथ संगठन को ऊंचाई तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

उन्होंने कहा कि दुर्गा सोरेन ने गरीबों, मजदूरों और वंचितों के अधिकार तथा झारखंडी अस्मिता के लिए लगातार आवाज उठायी. झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में उनका योगदान अविस्मरणीय है. उनका संघर्ष और विचार आज भी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देते हैं.

दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेश घोष, जिला सह सचिव जहूर आलम, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, प्रकाश सिंह, इस्माईल शेख, जाकिर हुसैन, मोबारक हुसैन सहित दर्जनों कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >