संवाददाता, पाकुड़. अमड़ापाड़ा बाजार स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर में शुक्रवार की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति की ओर से सीनियर बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें बच्चों ने मनमोहक नृत्य से सबको आनंदित कर दिया. इस दौरान देशभक्ति और लोकगीतों पर बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति दी. वहीं दुर्गापूजा के दौरान आयोजित चित्रांकन व जूनियर डांस प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न और सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. दुर्गापूजा उत्सव को भव्य तरीके आयोजित कराने में सहयोग करने वाले भक्तों को भी सम्मानित किया गया. सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी के अध्यक्ष संजीव भगत उर्फ बबलू भगत को उनके मेहनत और दुर्गापूजा उत्सव को भव्य तरीके से संपन्न कराने को लेकर राहुल भगत ने स्मृति चिह्न दिया. बबलू भगत को स्कैच से बनी पेंटिग भेंट किया. वहीं कमेटी के सभी सदस्यों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. वहीं दुर्गापूजा में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अपने सुरों में साधने वाले प्रयाग राज के पुरोहित आचार्य नागेश मिश्र व आचार्य सुनील मिश्र को भी प्रतीक चिह्न और शॉल देकर सम्मानित किया गया. वहीं पुरोहित संदीप ओझा, शंभु झा और अश्विनी तिवारी को भी प्रतीक चिह्न और शॉल देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर बबलू भगत ने कहा कि 23 सालों से मैं दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं. यह मेरे लिए एक बड़ा दायित्व है, जिसमें गांव के सभी लोगों का सहयोग रहता है. कमेटी के सदस्यों के अथक प्रयास से यह आयोजन हर साल भव्य तरीके से करते आ रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
