नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ पाकुड़ बीएड कॉलेज में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनायी गयी. प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया. प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने कहा कि डॉ. आंबेडकर केवल एक महान व्यक्तित्व नहीं बल्कि एक सशक्त विचारधारा हैं. उन्होंने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम बताया था. कार्यक्रम में राकेश कुमार, दीपक कुमार, शंकर कुमार, प्रदीप कुमार, भागीरथी, विवेक कुमार, हरि श्याम, शशि भूषण, अजय कुमार, महेश कुमार, अरविंद कुमार सिंह, प्रदीप कुमार कुशवाहा और सनोज कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे. पूरे कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा और उत्साह से भरा रहा.
डॉ. आंबेडकर के सपनों को शिक्षा से साकार करें: प्राचार्य
पाकुड़ बीएड कॉलेज में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। उन्होंने डॉ. आंबेडकर को केवल महान व्यक्तित्व ही नहीं, बल्कि एक सशक्त विचारधारा बताया और कहा कि शिक्षा समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम में कई कर्मचारी और शिक्षक भी उपस्थित थे। पूरे आयोजन का माहौल श्रद्धा और उत्साह से भरा हुआ था।
