घर घर जाकर की गयी स्वास्थ्य जांच

घर घर जाकर की गयी स्वास्थ्य जांच

महेशपुर. डीसी पाकुड़ के निर्देश पर जिले भर में इंटीग्रेटेड एक्टिव केस सर्च अभियान डोर टू डोर चलाया जा रहा है. वही सोमवार को महेशपुर-अमरपुर गांव में स्वास्थ्य कर्मियों ने डोर टू डोर जाकर लोगों का स्वास्थ्य जांच किया. स्वास्थ्य कर्मी एएनएम मेरी बास्की, सीएचओ महमुदा खातून, एमपीडब्ल्यू सुबोध हेंब्रम व सहिया ने गांव में महिला व पुरुषों का एनीमिया, फाइलेरिया, कुष्ठ, बीपी, सुगर, हीमोग्लोबिन जैसे कई बीमारियों का जांच कर उचित परामर्श दी गई. साथ ही कई गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर चिकित्सक की देखरेख में इलाज कराने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >