पाकुड़ में SIR सुनवाई का बदला शेड्यूल, 3 सितंबर की जगह अब 6 को होगी सुनवाई

पाकुड़ में दिशा की बैठक के कारण मतदाता सूची के दावा-आपत्ति की सुनवाई स्थगित कर दी गई है. अब यह प्रक्रिया 6 सितंबर को निर्धारित समय पर आयोजित की जाएगी.

संवाददाता, पाकुड़ . मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत पाकुड़ जिले में 3 सितंबर को होने वाली दावा एवं आपत्ति संबंधी सुनवाई स्थगित कर दी गयी है . अब यह सुनवाई 6 सितंबर को पूर्व निर्धारित स्थल और निर्धारित समय के अनुसार ही होगी . जिला प्रशासन ने संबंधित मतदाताओं के साथ सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से संशोधित तिथि पर उपस्थित होकर सुनवाई में भाग लेने की अपील की है .

DISHA की बैठक के कारण बदला गया कार्यक्रम

पाकुड़ जिले के 04-लिट्टीपाड़ा (अ.ज.जा.), 05-पाकुड़ और 06-महेशपुर (अ.ज.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नो मैपिंग एवं विसंगतियों वाले मतदाताओं को नोटिस जारी कर दावा एवं आपत्ति से संबंधित सुनवाई की प्रक्रिया चल रही है .

जिला प्रशासन के अनुसार, 3 सितंबर को पाकुड़ में DISHA की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जानी है . बैठक में संबंधित अधिकारियों की सहभागिता आवश्यक होने के कारण पहले से निर्धारित दावा एवं आपत्ति सुनवाई कार्यक्रम में बदलाव किया गया है .

अब 6 सितंबर को होगी सुनवाई

प्रशासन ने 3 सितंबर की सुनवाई स्थगित करते हुए अब 6 सितंबर की तिथि निर्धारित की है . सुनवाई पूर्व निर्धारित स्थल पर निर्धारित समय के अनुसार ही होगी .

जिला प्रशासन ने संबंधित मतदाताओं से अपील की है कि वे संशोधित तिथि यानी 6 सितंबर को अपने निर्धारित स्थल पर पहुंचकर दावा एवं आपत्ति से संबंधित सुनवाई में भाग लें . इसके साथ ही मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी निर्धारित तिथि पर उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है .

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम में बदलाव केवल सुनवाई की तिथि को लेकर किया गया है . स्थल और समय पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही रहेंगे .

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >