जनता से संवाद, आपसी समन्वय बनाकर रखें थानेदार: एसडीपीओ

पाकुड़ में एसडीपीओ दयानंद आजाद की अगुवाई में मासिक अपराध गोष्ठी हुई, जिसमें अनुमंडल थाना क्षेत्रों के पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। अपराध नियंत्रण के लिए जनता से संवाद बढ़ाने और आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। आगामी पर्व दीपावली व छठ के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था और चौकसी बढ़ाने पर जोर दिया गया। एसडीपीओ ने अवैध शराब, गांजा सहित मादक पदार्थों पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश भी दिए। जिले में चौकीदारों की नियुक्ति हुई है, जो ग्रामीण सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पुलिस अधिकारियों को चौकीदारों से समन्वय कर क्षेत्र की जानकारी जुटाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को कहा गया।

प्रतिनिधि, पाकुड़. एसडीपीओ कार्यालय में रविवार को एसडीपीओ दयानंद आजाद की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गयी, जिसमें अनुमंडल थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए. एसडीपीओ ने थाना वार कांडों की समीक्षा कर अपराध नियंत्रण के लिए जनता से संवाद और आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि पुलिस और पब्लिक के बीच संबंध और गहरा हो. उन्होंने आगामी पर्व दीपावली व छठ को लेकर विशेष चौकसी बरतने और गांव की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर दिया, क्योंकि इस दौरान दूर-दराज से लोग अपने गांव आते हैं. एसडीपीओ ने पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा समेत अन्य मादक पदार्थों पर लगाम लगाने के निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि जिले में चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति हो गई है, जो पुलिस की एक अहम कड़ी हैं और ग्रामीण क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करेंगी. पुलिस पदाधिकारियों को चौकीदारों से समन्वय बनाकर क्षेत्र की जानकारी प्राप्त करने के लिए कहा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAGHAV MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >