धर्म जागरण परिवार ने गांधी चौक पर की प्याऊ की व्यवस्था

पाकुड़ नगर. धर्म जागरण परिवार ने गांधी चौक पर प्याऊ की व्यवस्था की है.

पाकुड़ नगर. धर्म जागरण परिवार ने गांधी चौक पर प्याऊ की व्यवस्था की है. बतौर मुख्य अतिथि नगर थाना प्रभारी प्रयागराज, दुर्गा शर्मा, शंभू भगत, विश्वनाथ भगत व सुनील कुमार तोला ने संयुक्त रूप प्याऊ का उदघाटन किया. मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया. उद्घाटन के बाद राहगीरों को चना-गुड़ खिलाकर प्याऊ की सेवा का शुभारंभ किया गया. धर्म जागरण पाकुड़ परिवार ने बताया कि यह प्रयास समाज सेवा एवं परोपकार की भावना को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है. मौके पर सीताराम पटवा, कमलेश साह, पुष्पक साह, कन्हैया रजक, नीलू चटर्जी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >