महेशपुर. सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति की ओर से शुक्रवार की रात भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भक्ति जागरण का शुभारंभ महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा ने किया. भक्ति जागरण में बिहार के बांका जिला के खेसर बिंदास म्यूजिक कंपनी के गायकों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की वंदना से हुई. कार्यक्रम में श्रद्धालु झूमते नजर आये. भक्ति जागरण में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा था. मौके पर एसआइ अजय कुमार, सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष अमल राय, सचिव विनय भगत, कोषाध्यक्ष वासुदेव कर्मकार, राम नारायण भगत, शिवचरण कर्मकार, राम साहा, दिलीप भगत, साधन झा, आशीष सिंह, अनिकेत सिंह, काजल साहा, बसंत भगत, गोलू घोष, परेश घोष, सौरभ गुप्ता, सुदीप प्रमाणिक, संतोष साहा, शिवम भगत, सोनू भगत आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
