खाकसा पंचायत में विकास योजनाओं का लिया जायजा

पाकुड़िया. प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी जगदीश पंडित ने बुधवार को मनरेगा से चल रहे विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया.

पाकुड़िया. प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी जगदीश पंडित ने बुधवार को मनरेगा से चल रहे विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. उन्होंने खाकसा पंचायत का दौरा कर अबुआ आवास, बिरसा हरित ग्राम योजना, बिरसा सिंचाई कूप, मुख्यमंत्री पशुधन योजना स्थल निरीक्षण किया. बीपीओ ने अंगरगड़िया गांव में बुद्धिनाथ बेसरा के डोभा का भी निरीक्षण किया. उन्होंने खाकसा गांव में लाभुक बुद्धिसल हेंब्रम की बागवानी स्थल का निरीक्षण कर पौधों की सुरक्षा करने का निर्देश दिया. वहीं मिकाइल सोरेन को सिंचाई कूप जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया. अंगरगड़िया, जतांग खाकसा आदि गांवों में लाभुक फूलमुनि मुर्मू, सोनाली किस्कू, जयंती बेसरा, मरियम किस्कू के निर्माणाधीन अबुआ आवास जल्द कार्य पूर्ण करने को कहा. मौके पर सहायक अभियंता, पंचायत सचिव, मुखिया आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >