हिरणपुर: पाकुड़ के हिरणपुर में उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर ने एसआइआर अभियान की समीक्षा के लिए शनिवार को बूथ संख्या 144 और 145 का निरीक्षण किया. उन्होंने बीएलओ से मतदाता सूची पुनरीक्षण की अद्यतन स्थिति जानी और प्रपत्रों के रखरखाव की समीक्षा की. उन्होंने निर्धारित समय में पारदर्शिता से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी.
पाकुड़ के उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बूथों का किया निरीक्षण

निरीक्षण करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network
Copied link
हिरणपुर में उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर ने बूथों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।